आदित्यपुर, मई 7 -- गम्हरिया। डीसी के निर्देश पर सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) निवेदिता राय ने बुधवार को छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे बच्चों के आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। बताया गया कि विगत 15 अप्रैल को डीसी नीतीश कुमार सिंह ने इस गृह का उद्घाटन किया था। सहायक निदेशक ने बच्चों से उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों की समुचित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संस्थान परिसर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बच्चों के अनुकूल वा...