सहारनपुर, अप्रैल 27 -- गंगोह। नगर के चारों तरफ पडे कूडे के ढेरों में अक्सर आग लगी रहने से जहां वातावरण दुषित हो रहा है, वही संभावित अग्निकांड होने का खतरा बना रहता है। नगरपालिका द्वारा डाले गए कूड़े में आग लगने से राहगीर व दुकानदार भयभीत हैं। ककराली मार्ग पर एक तालाब में पड़े कूड़े एक सप्ताह पहले रात्रि में भयंकर आग लग गई थी। जिससे बामुश्किल आग काबू पाया जा सका था। सोमवार को एक बार फिर आग लग गई। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वही पर तीतरों मार्ग में कई दिनों से कूड़े के ढेर में आग लगी हुई हैं। जिससे राहगीरों की दम घोटू धुंए से गुजरना पड़ रहा है। मगर नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नही दे रही हैं। जिससे कभी भी बडी दुर्घटनाघट सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...