किशनगंज, मार्च 25 -- बिशनपुर। इंटर परीक्षा में उच्च माध्यमिक विद्यालय कोचाधामन की छात्रा रौनक परवीन ने वाणिज्य संकाय में 442 अंक प्राप्त करते हुए जिला टॉपर बनी है। कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत के मौलवी टोला सोंथा निवासी जफर असलम की पुत्री रौनक परवीन ने कॉमर्स में 442 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बन क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उनकी इस सफलता पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जमील अख्तर,सामाजिक कार्यकर्ता मो. बाबर आलम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नाजिश अख्तर मिंटू व अन्य लोगों ने रौनक परवीन के घर पहुंच उनके इस सफलता पर उन्हें बधाई दिया। बुधवार को कोचाधामन मुखिया संघ के अध्यक्ष तनवीर आलम ने भी रौनक परवीन के घर पहुंच उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.