मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनग यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को वाणिज्य और मानव विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा। परीक्षा केंद्रों पर सचल दल भ्रमणशील रहे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी हैं।शनिवार सुबह की पाली में 10वीं कक्षा के वाणिज्य विषय परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल परीक्षार्थियों में से 1192 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 36 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में आयोजित विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में भी 477 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 14 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पाली में कुल 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर में हुई। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने मानव विज्ञान विषय की परीक...