अररिया, मई 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट में फारबिसगंज भद्रेश्वर स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला में सफलता का परचम लहराया। वाणिज्य संकाय की छात्रा कृतिका सोनावत ने 96.60 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं दीया डागा 95 फीसदी, आकृति अग्रवाल 92.80 फीसदी और शिवानी कुमारी 91.80 फीसदी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में प्रज्ञा राज 93.40 फीसदी, आदित्य चौधरी 92.20 फीसदी, लावण्यम प्रसून 91.80 फीसदी, अमर्त्य आनंद 91.60 फीसदी एवं आस्था अंजलि 91.40 फीसदी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। कला संकाय में सुप्रिया दास और प्रज्ञा जयश्री ने 90.60 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट...