नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आउटर नॉर्थ जिले को बौद्धिक संपदा प्रवर्तन के लिए 'बेस्ट पुलिस यूनिट' का सम्मान दिया। डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने सोमवार को भारत मंडपम में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार में ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि दी गई। यह सम्मान नकली उत्पादों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा में जिले के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। डीसीपी ने कहा कि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने और वैध कारोबार व उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...