पटना, जून 8 -- वाणिज्य महाविद्यालय, पटना विवि के विद्यार्थियों को अब कॉलेज से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। कॉलेज ने सोमवार को वेबसाइट https://vanijyamahavidyalaya.in लॉन्च कर दी है। इसका लाभ महाविद्यालय के लगभग 28 सौ विद्यार्थियों को मिलेगा। अब विद्यार्थी कहीं से भी एक क्लिक में नामांकन (सेमेस्टर) परीक्षा तिथियां, नोटिस, शैक्षणिक गतिविधियां, पाठ्यक्रम और छात्र सुविधाओं से जुड़े हर अपडेट प्राप्त कर सकेंगे। प्राचार्या डॉ. सुहेली मेहता ने वेबसाइट लॉन्च किया। बताया कि इसमें कई तरह के कॉलेज से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे। एलुमिनाई रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। कॉलेज की उपलब्धियों, शिकायत-सुझाव से संबंधित सेक्शन को भी जोड़ा जाएगा। वेबसाइट को और अपडेट किया जाएगा। इसमें ई-कंटेंट्स और लेक्चर्स भी विद्यार्थियों के लिए अपडेट किए जाएं...