कौशाम्बी, मार्च 24 -- सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय सिराथू में मंगलवार को वाणिज्य विभाग में परिषदीय कार्यक्रम अंतर्गत 'वाणिज्य के क्षेत्र में नये रुझान' विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश और आधुनिक वाणिज्यिक प्रवृत्तियों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें अर्श अशरफ ने प्रथम, मोहम्मद हिफ़ज़ान ने द्वितीय तथा सिदरा अशरफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल एवं डॉ. विपुल सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन एवं ज्ञानार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.