आगरा, जून 29 -- मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर में चारों जिलों में वसूली प्रगति कम रहने और रैंक में भी गिरावट होने पर मंडलायुक्त नाराज हो गए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन तथा आबकारी मद में भी चारों जिले मासिक लक्ष्य प्राप्ति से पीछे रहे। पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। परिवहन मद में चारों जिलों ने मासिक लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति करते हुए रैंक में सुधार किया। खनिज में फिरोजाबाद और मैनपुरी लक्ष्य से काफी पीछे रहे। वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्य देय और विविध देय की समीक्षा की गयी। वसूली में आगरा सबसे पीछे रहा, प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। मंडल में राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। धारा 24, 34, 67,...