वाणिज्य कर की छापेमारी में लाखों के सामान लदे 19 वाहन पकड़े गए
गया, जुलाई 30 -- वाणिज्य कर विभाग की ओर से लगातार दूसरे दिन गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में लाखों के सामान लदीं 19 गाड़ियां पकड़ी गईं। वाहन चेकिंग अभियान मगध प्रमंडल के छह जिलों में चलाया गया। बिना ई-वे बिल के सामान ढो रहे वाहनों को जब्त किया गया। अब वाहनों पर लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सामान के कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद टैक्स और जुर्माने की कार्रवाई होगी। सबसे अधिक गया में आठ वाहन पकड़े गए यह भी पढ़ें- 58 लाख के पान मसाला लदे दो सहित आठ वाहन पकड़े गएकार्यवाही का विवरण राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि सर्किल और आईबी संयुक्त की टीम ने सिर्फ भभुआ को छोड़कर प्रमंडल से अन्य सभी जिलों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान बुधवार की शाम चार बजे से देर रात करीब 11 बजे तक चली। कार्रवाई में पांच जिलों में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.