बरेली, अप्रैल 6 -- भमोरा। एक रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के बेटे वाणिज्य कर अधिकारी बनने पर रविवार को ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।गांव नवदिया के सुरेश चंद्र शर्मा का बेटा मोहित भारद्वाज घर पर खेती करता है। छोटे बेटे राजुल ने राममूर्ति इंस्टीट्यूट से बीटेक किया, 2017 में यूपीएससी की तैयारी को दिल्ली गया था। उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर वाणिज्य कर अधिकारी बना है। परिवार ने प्रधान पति नरेन्द्र वर्मा के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...