वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर संकट गहराने लगा है। घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग की समय सीमा बढ़ाने के बाद अब पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। जिससे होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई के प्रतिष्ठानों को सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं हो सकेगी। पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार से ये नियम लागू कर दिया है। वहीं, घरेलू सिलेंडरों का कोटा भी 20 फीसदी तक कम होने से समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। जिन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों ने बुकिंग कराई थी उन्हें भी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से एजेंसियों पर सोमवार को ग्राहक पहुंचे और विरोध जताया। कई गैस एजेंसियों के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बहस भी हुई। एजेंसियों के मालिकों, कर्मचारियों ने पेट्रोलियम कंपनियों से सिलेंडरों की ...