वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। शुक्रवार से यह कीमत लागू हो गई है। घरेलू सिलेंडरों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। 19 किलोग्राम का सिलेंडर 993 रुपये बढ़कर अब 3254 रुपये हो गया है। अब तक यह 2261 रुपये में मिल रहा था। पांच किलोग्राम का सिलेंडर का दाम 1541 रुपये से 261 रुपये बढ़कर 1802 में हो गया है। वहीं 47.5 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 2482 रुपये बढ़ा है, अब इसकी कीमत 8130 रुपये हो गई है। अब तक यह 5648 में मिल रहा था। यह भी पढ़ें- पहली बार व्यावसायिक सिलेंडर 3000 के पार यह भी पढ़ें- व्यावसायिक गैस की कीमत बढ़ने पर रेस्तरां-ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ी यह भी पढ़ें- कामर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, लगेगा महंगाई का तड़का

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...