जहानाबाद, जून 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के( मुसी) वाणावर हॉल्ट पर गुरुवार की शाम एक युवक का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान कर ली गई है। मृतक सनी कुमार जो फिलहाल टेहटा बाजार में किराए के मकान में रहता था। मखदुमपुर बाजार में किसी अनाज के गोला में काम करता था। प्रतिदिन वह ट्रेन से आता जाता था। उसकी मौत का कारण बाउंड्री पर से गिरकर माना जा रहा है। क्योंकि उसके डेड बॉडी प्लेटफार्म के बाउंड्री वॉल के नीचे गिरा हुआ था। संभव है कि वह बाउंड्री वॉल पर बैठा हुआ था। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क पर संदिग्धअवस्था में मिला युवक का शव इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यूडीसी केस दर्ज किया गया है और परिजन लोग को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...