नवादा, अप्रैल 9 -- एपीके फाइल भेजकर वाट्सएप हैक कर साइबर ठगी से जुड़े मामले में विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी मामले में दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एक एसआईटी ने दोनों आरोपितों को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव में छापेमारी कर दबोच लिया। साइबर पुलिस को दोनों के मोबाइल नंबर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध मिले थे। जिसके आधार पर मिले लोकेशन पर एसआईटी का गठन कर पुलिस द्वारा मंगलवार को छापेमारी की गयी। गिरफ्तार आरोपितों में अरविन्द विश्वकर्मा का बेटा 22 वर्षीय गौतम कुमार व प्रकाश तांती का बेटा 25 वर्षीय दीपक कुमार शामिल हैं। इनके पास से पांच स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। पार्सल व एपीके फाइल भेजकर ठगी पुलिस...