हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। भीषण गर्मी का असर अब जंगल के वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। प्राकृतिक जलस्रोतों का जलस्तर घटने के बीच वन विभाग ने वाटर होल में पानी भरने का अभियान तेज कर दिया है। इसका लाभ हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों को मिल रहा है, जो बड़ी संख्या में इन जलस्रोतों पर पहुंचकर प्यास बुझा रहे हैं। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज क्षेत्र के जंगलों में बने वाटर होल इन दिनों वन्यजीवों के प्रमुख सहारे बने हुए हैं। सुबह और शाम के समय यहां हाथियों के झुंड, हिरण, सांभर, नीलगाय समेत कई वन्यजीव पानी पीते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गर्मी बढ़ने के साथ जंगल में पानी की मांग भी बढ़ी है, ऐसे में कृत्रिम जलस्रोतों में नियमित पानी पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग की टीम पंपिंग सेट ...