मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर लेक फ्रंट में वाटर स्पोर्टस और जिपलाइन का रोमांच भी मिलेगा। इसको लेकर भविष्य में पानी की सतह से लेकर हवा में होने वाले तीन तरह के खेल की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कायाकिंग वाटर स्पोर्ट्स, जिपलाइन एडवेंचर और जार्बिंग शामिल होगा। इससे झील से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों में विविधता आएगी। साथ ही पर्यावरण पर कम से कम असर डालते हुए इको-टूरिज्म के विकास को बढ़ावा मिलेगा。

वाटर स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी स्मार्ट सिटी प्रबंधन के मुताबिक, सिकंदरपुर मन का शांत पानी इको-टूरिज्म के साथ ही पानी के मनोरंजक खेल के लिए उपयुक्त जगह है। जल्द ही नौका विहार की शुरुआत होने वाली है। वोट क्लब तैयार हो चुका है। इसके अलावा एम्यूजमेंट पार्क के निर्माण की तैयारी है। इस पार्क में रोमांचक झूले (रोलर कोस्टर, ...