बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। वाटर मिस्ट केनन मशीन से शहरी क्षेत्र में पानी का छिड़काव शुरू हो गया। इससे खासकर शहरी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग मिलेगा। मंगलवार को नगर निगम परिसर में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, उप मुख्य पार्षद अनीता देवी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उसके बाद निगम चौक से ट्रैफिक चौक फव्वारा के साथ सड़कों पर जल का छिड़काव किया गया। मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी की कॉरपोरेट पर्यावरण जिम्मेवारी के तहत नगर निगम को वाटर मिस्ट केनन मशीन दी गयी थी। उन्होंने रिफाइनरी प्रबंधन के प्रति आभार जताया। इस मशीन के उपयोग से निगम क्षेत्र में वायु प्रदूषण व धूलकण पर काबू पाने में सहायक बनेगा। मौके पार्षद गौरव कुमार, लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी संजय कु...