गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। सुगमता (ईज ऑफ लिविंग) को और रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 5 मई को तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर बने टूलेन ब्रिज समेत 613 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम में वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।विकास परियोजनाओं का विवरण करीब 49 करोड़ रुपये के लोकार्पण के 26 कार्यों में महानगर के छठवें कल्याण मंडपम, तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर टूलेन ब्रिज के निर्माण के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, प्रकाश और पार्क सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। जबकि करीब 564 करोड़ रुपये के शिलान्यास की 45 परियोजनाओं में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों के साथ ही एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण, लच्छीपुर में ग्रुप हाउसिंग अपार्टमे...