गंगापार, अप्रैल 23 -- समूचे क्षेत्र के विकास पर के लिए हर महीने करोड़ों की धनराशि खर्च करने वाला ब्लाक मुख्यालय मांडा अपने कार्यालय का वाटर फ्रीजर तीन महीने से ठीक नहीं करा पा रहा है, जिससे फरियादियों, प्रधानों और ब्लाक कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों के विकास का हर महीने प्रस्ताव और बजट पास करने वाला मांडा ब्लॉक मुख्यालय अपने लिए पेयजल की भी व्यवस्था तीन महीने से नहीं कर पा रहा है। तीन महीने से ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट के पास लगा आठ लाख रुपए के लागत का वाटर फ्रीजर शोपीस बना हुआ है। ब्लॉक में काम करने वाले दर्जनों संविदाकर्मी प्यास लगने पर दुकानों पर पानी पीने जाते हैं। कुछ कर्मचारी ब्लाक में प्रधानों के पहुंचने पर प्रधानों से ही पानी का बाटल मंगवाकर काम चला रहे हैं। सबसे अधिक दिक्क...