कन्नौज, मई 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रशासन ने नगर के प्रमुख स्थानों पर करीब 19 वाटर फ्रीजर लगाए हुए हैं। रोडवेज बस स्टैंड के पास रिक्शा स्टैंड में लगे वॉटर फ्रीजर का हाल सबसे ज्यादा खराब है। यह गर्मियों में गर्म और सर्दियों में ठंडा पानी देता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। रोडवेज बस स्टैंड स्थित रिक्शा स्टैंड के पास लगा वॉटर फ्रीजर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फ्रीजर गर्मियों में गर्म और सर्दियों में ठंडा पानी देता है, जिससे राहगीरों व आस-पास के दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन अब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में नगरपालिका के लिपिक अंकित दुबे न...