वाटर फ्रीजर खराब होने से पेयजल संकट
कन्नौज, जून 15 -- विशुनगढ़। कस्बे के जूनियर स्कूल सक्सेना मोहल्ला में लगा सार्वजनिक पेयजल फ्रीजर लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच ठंडे पानी की व्यवस्था ठप होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते फ्रीजर काफी समय से बंद पड़ा है और इसकी मरम्मत में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मिस्त्री फ्रीजर को ठीक करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके कारण क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कल्लू सक्सेना, राहुल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, बड़े सक्सेना, रिंकू गुप्ता, अमन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.