बगहा, मई 4 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज। निज प्रतिनिधिशिकारपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव वमें सोमवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने एक निजी घर में अवैध रूप से संचालित वॉटरप्रूफिंग केमिकल बनाने की फैक्ट्री में छापामारी की। एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने बताया कि जिला पदाधिकारी के नर्दिेश पर यह कार्रवाई की गई है। टीम में जिला उद्योग पदाधिकारी के साथ एडीएसओ सुशील प्रताप सिंह, बीपीआरओ विवेक आर्या व एमओ कुमार दीपक शामिल थे।छापेमारी में केमिकल बनाने के डब्बे समेत अन्य सामग्री को जब्त किया गया है। जब्त सामग्री को स्थानीय थाना को सिपुर्द किया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। इधर, छापेमारी के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.