वाटर पोस्टों की नहीं होती है मेंटेनेंस व सफाई
बेगुसराय, मई 27 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्मो पर रेल यात्रियों को पेयजल की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगाए गए वाटर पोस्टों की मेन्टेनेन्स व नियमित सफाई नहीं होने से रेलयात्री वाटर पोस्टों का पानी पीने से परहेज बरतते हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय संबंधित अधिकारियों को नहीं है। जानकारी होने के बावजूद न तो वाटर पोस्टों की मेंटेनेंस की जाती है और न ही नियमित सफाई की जाती है। ललन ठाकुर, राजेंद्र कुमार, जय जय राम, देवेंद्र राय आदि यात्रियों ने कहा कि रेल विभाग यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। स्थानीय अधिकारी भी इस बाबत कुछ बोलने में परहेज बरतते हैं। यह भी पढ़ें- वाटर पोस्टों की नहीं होती है मेंटेनेंस व सफाई यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी रही साफ सफाई बंद, प्लेटफार्म पर पसरी गंदगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.