वाटर पार्क में मस्ती कर झूम उठे विद्या मंदिर के छात्र
शामली, मई 27 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के कक्षा नौ एवं दस के छात्रों को करनाल स्थित कर्ण झील एवं ग्रीन लैण्ड वाटर पार्क में वन विहार के लिए ले जाया गया। इस दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भरपूर मनोरंजन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को तीन बसों के माध्यम से 149 छात्र एवं आचार्यों को करनाल भ्रमण पर भेजा गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कर्ण झील पर बोटिंग का आनंद लिया। इसके बाद ग्रीन लैण्ड वाटर पार्क में छात्रों ने स्लाइडिंग, आकर्षक झूलों, वाटर बोट, राफ्टिंग तथा म्यूजिकल फाउंटेन का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, सुभाषचन्द, अमन कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, शुभम कुमार, सीताराम, रवि कुमार, धीरज कुमार, मुदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.