फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर वाटर पार्क में नहाते समय एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। यह देखकर अन्य बच्चे बचाव के लिए शोर मचाने लगे। युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला। वाटर पार्क स्वामी उसे ट्रामा सेंटर लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव भीकनपुर के निकट सनशाइन वाटर पार्क संचालित किया जा रहा है। बुधवार को गर्मी का पारा 41 पर पहुंचने के साथ ही सुबह से ही वाटर पार्क में महिलाओं, पुरुषों, किशोरों की भीड़ उमड़ने लगी। तेज आवाज में डीजे की धुन पर कभी लोग डांस करते तो कभी पानी में छलांग लगाते। इस बीच एक 15 वर्षीय किशोर नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूब गया। यह देखकर महिलाओं, पुरुषों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर लोगों और कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही वाटर पार्क ...