नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में मंगलवार दोपहर तबीयत खराब होने से मरे 21 वर्षीय छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आई। इसमें युवक की मौत का कारण हृदय संबंधी समस्या बताया गया है। साथ ही, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। इस मामले में अब तक परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा के पटेल न्यू टाउन निवासी द्रोण शर्मा स्नातक का छात्र था और मेरठ यूनिवर्सिटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स कर रहा था। वह मंगलवार को अपने परिवार के साथ घूमने के लिए सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क आया था। दोपहर के समय द्रोण अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूल में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। द्रोण ने ...