धनबाद, मई 11 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों की बिजली क्षमता बढ़ेगी। जिले के सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति होगी। भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, झमाडा के जामाडोबा, कुसमाटांड़ और निरसा सहित अन्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में दो स्रोतों से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद प्लांट में निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी, जिससे जलापूर्ति पर बिजली संकट का असर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में शहर के सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में एक स्रोत से बिजली की आपूर्ति हो रही है। अभी एक स्रोत से बिजली की आपूर्ति: बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले के वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में वर्तमान में एक स्रोत से बिजली की आपूर्ति हो रही है। इस कारण जब बिजली संकट गहराता है तो जलापूर्ति पर खासा असर पड़ता ह...