सोनभद्र, अप्रैल 8 -- म्योरपर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़री में कंपोजिट विद्यालय के पास लगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने खराब पडे़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट से विद्यालय के बच्चे पानी पीते थे और ग्रामीणों को भी पानी मिल जाता था। बताया कि यह प्लांट डीएमएफ के धन से लगाया है, लेकिन साल भर बाद ही प्लांट खराब हो गया। पड़री के विभिन्न टोलों जैसे लोटान, तीनपहरी, बोदराडाड़ में गर्मियों में पानी की किल्लत होती है। ग्रामीणों ने बताया की हर घर जल योजना का अभी अधिकांश जगहों पर पाइप भी नहीं बिछाया गया है। इससे पेयजल को लेकर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हैंडपंप...