बुलंदशहर, अगस्त 20 -- गुलावठी में संचालित एक वाटर प्लांट से दुकानों व घरों में सप्लाई होने वाले पानी में एक किशोर द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में किशोर सप्लाई के लिए जा रही पानी की केनो में पेशाब करता नजर आ रहा है। वीडियो नगर स्थित एक वाटर प्लांट का बताया जा रहा है। वीडियो की जानकारी मिलने पुलिस वाटर प्लांट पर पहुंची। लेकिन प्लांट संचालक नहीं मिला। वीडियो में नजर आ रहा किशोर भी मौके पर नहीं मिला। इस घटना से नगर की जनता में रोष व्याप्त है। लोगों ने इसे निंदनीय बताया है। लोगों का कहना है कि इस वाटर प्लांट से क्षेत्र के अधिकांश दुकानों व घरों में आरो का पानी सप्लाई किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से वाटर प्लांट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.