भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। इन दिनों जनपद में गर्मी की आमद हो गई है। ऐसे में कुछ ही देर में लोगों को प्यास महसूस होने लगी है। उधर, भदोही शहर में शीतल पेयजल के इंतजाम नहीं हैं। एक मात्र वाटर कूलिंग मशीन को लगाया गया है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है। बता दें कि धौरहरा जौनपुर बार्डर से लेकर रजपुरा तहसील तक, पकरी तिराहे से लेकर इंद्रामिल चौराहे तक मुख्य शहर को माना जाता है। उक्त परिधि में दो लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसके अलावा दर्जनों की तादात में कालीन कंपनियां हैं। साथ ही दुकानें हजारों की संख्या में। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं भदोही तहसील, दो सरकारी अस्पताल, खंड विकास कार्यालय भदोही, नहर, बिजली विभाग के कार्यालय भी हैं। जहां पर काम-काज के सिलसिले में रोज हजारों की संख्या में लोग गांवों एवं...