रायबरेली, मई 23 -- डीह। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की डीह इकाई के अध्यक्ष पवन अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक अशोक कोरी से मुलाकात की। व्यापारियों ने सुंदरगंज चौराहे पर सार्वजनिक वाटर कूलर लगाए जाने की मांग की गई। इसको लेकर एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...