अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। तापमान 41.5 डिग्री पर पहुंच गया है। झुलसा देने वाली गर्मी से रह कोई बेहाल है। सड़कों पर राहगीर ठंडे पानी से प्यास बुझाने के लिए भटक रहे हैं। नगर निगम का दावा है कि 90 जगह वाटर कूलर और 25 स्थानों पर वाटर क्योस्क सक्रिय हैं। लेकिन चौक में लगा नगर निगम वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है और सीतापुर आंख अस्पताल चौराहे पर लगे वाटर क्योस्क की टोटियां सूखी पड़ी हैं।हालांकि अन्य जगहों पर वॉटर कूलर से शीतल पेय मिल रहा है। लेकिन चौक जैसे भीड़ भाड़ वाले व्यापारिक स्थल पर आने वालों को पानी खरीदकर पीना मजबूरी है। यह भी पढ़ें- आस्तिक मंदिर के पास लगा वाटर कूलर बंद, शीतल पेय को तरस रहे श्रद्धालु चौक में डॉ.राममनोहर लोहिया प्रतिमा वाले पार्क के अंदर लगा यह वॉटर कूलर बहुत खराब स्थिति में है। स्थानीय दुकानदारों का कहना ह...