लखीमपुरखीरी, जून 1 -- सोमवार शाम कस्बे में जामा मस्जिद के पास नगर पंचायत की ओर से लगाए गए वाटर कूलर पानी पीने गए नौ वर्षीय बालक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा अपने बाबा के साथ अनाज साफ करने वाला सूप बेचने गया था। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कस्बे के भेड़ौरा मोहल्ले के राजेश का नौ साल का बेटा ऋतिक सोमवार को अपने बाबा राजाराम के साथ साप्ताहिक बाजार में अनाज साफ करने वाला सूप बेचने गया था। शाम के समय प्यास लगने पर वह जामा मस्जिद के पास लगे सार्वजनिक वाटर कूलर पर पानी पीने गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ऋतिक ने वाटर कूलर से पानी पीना शुरू किया, उसे वाटर कूलर में उतरा होने से बिजली का करंट लग गया। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में गश्त खाकर ग्रामीण गिरा आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना क...