मऊ, अप्रैल 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत घोसी द्वारा राहगीरों एवं नागरिकों को शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए सभी वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सात-सात लाख की लागत से लगे छह नये वाटर कूलर भी महीनों से नहीं चल पाये और बंद पड़े हैं। जिसको लेकर नगरवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को लोगों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को पत्रक देकर वाटर कूलरों को सही कराने की मांग की। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। आदर्श नगर पंचायत घोसी की ओर से गर्मी में राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से कुल विभिन्न स्थानों पर 22 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से बस स्टेशन, तहसील घोसी, कोतवाली घोसी, रेलवे स्टेशन, सीताकुंड, मझवारा मोड़, नगर पंचायत कार्यालय, ब्लाक के समीप, एलआईसी कार्यालय के समीप, कादीपुर, करिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.