मिर्जापुर, जून 28 -- मझवां। नगर पंचायत कछवां चौराहे पर लगे सार्वजनिक वाटर कूलर की टंकी में कीड़े मिलने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंकी की सफाई न होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। हेमंत सिंह और जयदीप उपाध्याय ने बताया कि कई बार नगर पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने टंकी की तत्काल सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...