आजमगढ़, अप्रैल 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के नगर निकायों में अब लोगों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर सहित सभी नगरीय क्षेत्रों में लोगों को अब आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के अभियान के बाद जिले के सभी नगर निकायों में खराब पड़े सौ से अधिक वाटर कूलर, आरओ और वाटर वेंडिंग मशीनों की मरम्मत करा दी गई है। इससे पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। अधिकांश स्थानों पर अब लोगों को ठंडा पानी मिलने लगा है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रतिदिन खरीदारी और अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।लोग यह भी पढ़ें- 40 पहुंचा पारा, सूखते हलक को वाटर कूलर के गर्म पानी का सहारा बोले, शुक्रिया हिन्दुस्तानजिले की तीन नगरपालिका और तेरह नगर पंचायतों में खराब पड़े वाट...