रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- असद जावेद, खटीमा। नगरपालिका परिषद ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और मुख्य चौराहों पर लगे वाटर कूलरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वाटर कूलरों को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए और स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि बस स्टेशन, तहसील परिसर, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप ठाकुर, अर्पित कलोनी, शुभम, सुरेंद्र मौर्य रहे। यह भी पढ़ें- शोपीस बने वाटर एटीएम, बोतलबंद पानी खरीदने की मजबूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.