लखनऊ, जनवरी 28 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) 2.0 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वाटरशेड विकास कार्यक्रम प्रदेश में जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण और समुचित उपयोग सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि आज हम जिस वाटरशेड महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं, वह केवल कार्यक्रम नहीं है, धरती को संजीवनी देने का अभियान है। प्रदेश की कई नादियां पुनर्जीवित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं है। जल संस्कृति है, जल सभ्यता ...