कन्नौज, अप्रैल 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी में प्री-प्राइमरी के नन्हे बच्चों के लिए वाटरमेलन पार्टी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को तरबूज के आकर्षक कटआउट और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे माहौल उत्सवमय हो उठा। छोटे-छोटे बच्चे हरे और लाल रंग के परिधानों में सजे-धजे कार्यक्रम में पहुंचे और उनकी मासूम अदाएं सभी का मन मोह रही थीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य और गीतों के साथ खूब आनंद उठाया। साथ ही उन्हें रसीले और मीठे तरबूज का स्वाद भी चखाया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्या अल्का गुप्ता ने बच्चों को तरबूज के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह गर्मियों का प्रमुख फल है, जिसमें 80 से 90 प्रतिशत पानी हो...