मुरादाबाद, मई 21 -- आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी और नन्हे विद्यार्थियों के लिए 'वाटरमेलन डे' का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास से किया। विद्यालय परिसर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, रंग-बिरंगी सजावट एवं तरबूज थीम की आकर्षक गतिविधियों से जीवंत नजर आया। बच्चों ने लाल-हरे रंग की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया। समूह की सहनिदेशिका डॉ जी कुमार, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, डॉ गरिमा शर्मा, डॉ गौरव कुमार, डॉ अजय शर्मा आदि रहीं। यह भी पढ़ें- आरके एजुकेशनल स्कूल में बच्चों कर लिए पूल पार्टी आयोजित यह भी पढ़ें- संगीत की धुनों पर नृत्य किया यह भी पढ़ें- स्कूल में बच्चों ने पूल पार्टी में की जमकर मस्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...