भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर भागलपुर नगर निगम की ओर से जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम कार्यालय स्थित सभागार में सफाईकर्मियों का कैपेसिटी बिल्डिंग कराया गया। जिसमें सफाईकर्मियों का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। नाला में घुसकर सफाई को लेकर विशेष तौर पर सफाईकर्मियों के लिए वाटरप्रूफ ड्रेस मंगवाया गया है। इधर नगर निगम की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर नुक्कड़-नाटक अभियान जारी है। नगर निगम की एक विशेष टीम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से घरों के आसपास साफ-सफाई, सेग्रिगेशन, डोर टू डोर सफाई उठाव का सही इस्तेमाल, डस्टबिन का उपयोग आदि को लेकर आम लोगों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.