वाजिदपुर विस्फोट, छह नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
बिजनौर, सितम्बर 21 -- क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में हुए धमाके में दो सगे भाइयों के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पटाखा फैक्ट्री संचालकों ने छापेमारी के डर से फैक्ट्री का बचा हुआ कचरा आबादी के पास खुले में फेंक दिया था। इसी अवशेष में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी चंद्रवीर पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर की शाम उनके बेटे रोहित (16) और रोहन (14) बंद पड़े ईंट-भट्ठे की खाली जमीन पर घास काटने गए थे। वहां पड़े पटाखों के अवशेष में अचानक आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनों भाई इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल पटाखा फैक्ट्री से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.