समस्तीपुर, मई 12 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी गांव में मंगलवार को यादव समाज की अखिल अभीर ब्रदर्स ब्रिगेड की सांतवी बैठक आयोजित हुई। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दुहराया। बैठक की अध्यक्षता धर्मेन्द्र राय और सकलदीप राय ने संयुक्त रूप से की। मौके पर संजीव कुमार इंकलाबी, दिवाकर यादव, रौशन यादव, चन्दन यादव, नवाब शिवम यादव, रमेश कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, वीर बहादुर यादव, राहुल स्वराज, अजीत कुमार यादव, अभिमन्यु यादव, रौशन कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, गोपाल प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...