मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। हमले में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गांव वाजिदपुर कवाली निवासी सुरेशचंद पुत्र रमेशचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रमेशचंद घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही मोनू व बंटी पुत्रगण मेहरपाल वहां आए। वहां उसके पिता रमेशचंद के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब रमेशचंद ने विरोध किया दोनों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें रमेशचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव में आई सुरेशचंद की पत्नी कोमल भी घायल हो गई। वही दूसरे पक्ष से मोनू, बंटी, और परिवार से ममता भी मामूली चोट लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पु...