बिहारशरीफ, मार्च 25 -- वाजितपुर में बनकर तैयार हुआ पुल, तो बनने लगी सड़क जानलेवा बने गड्ढे की जगह पुलिया का निर्माण हुआ पूरा राम लखन सिंह यादव कॉलेज से समस्ती फोरलेन को जोड़ने वाली सड़क का काम भी शुरू हादसे के डर से सहमे पांच गांवों के हजारों लोगों ने ली राहत की सांस फोटो: बिहारशरीफ वाजितपुर: बिहारशरीफ के वाजितपुर के पास जानलेवा गड्ढे वाली जगह पर बनकर तैयार पुलिया। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-51 स्थित वाजितपुर में विकास के नाम पर खोदे गए जानलेवा गड्ढों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। राम लखन सिंह यादव कॉलेज से समस्ती फोरलेन को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल बनकर तैयार हो गया है और अब आगे की सड़क निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है। पुल बनने से इलाके के हजारों लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। इस पुलिया के निर्माण के ल...