घाटशिला, जनवरी 24 -- महिला ने खटिया के नीचे छिपकर बचाई जान चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत और प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित वाजपेयी नगर में गुरुवार की देर रात जंगली हाथी के प्रवेश से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हाथी वाजपेयी नगर से सटे दूधनाथ सिंह के बागान में घुस गया और जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान बागान परिसर में किराए पर रह रही अनीता पातर और कपरे मुर्मू नामक महिलाएं बाल-बाल बच गईं। हाथी ने उनके घरों पर हमला बोल दिया था, जिससे बचने के लिए कपरे मुर्मू ने सूझबूझ दिखाते हुए खटिया के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी अनिल सिंह ने वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशालों की मदद से दोनों हाथी को हवाई पट्टी क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.