मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर मऊ के एथलीट धीरज कन्नौजिया ने प्रयागराज में आयोजित 29वें उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप-2026 में दस हजार वॉक रेस में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। धीरज कन्नौजिया मूल रूप से सदर तहसील के बढुआ गोदाम के निवासी हैं तथा नियमित रूप से गत तीन वर्षों से स्थानीय डॉ.भीमराव स्पोर्टस स्टेडियम में कोच के गहन दिशा निर्देशन में कठिन परिश्रम करते हैं। धीरज ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, माता-पिता तथा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कंचन तिवारी एवं शल्यक डॉ.एससी तिवारी ने आश्वस्त किया है कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी में धीरज की हर प्रकार की मदद की जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक ...