आजमगढ़, नवम्बर 30 -- आजमगढ़। रौनापार क्षेत्र के सहनूपुर गांव के छोटी सरयू नदी पुल के समीप विगत दिवस एसटीएफ लखनऊ और सिधारी थाना की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ढेर हो गया था। मृत बदमाश की पहचान वाकिफ पुत्र कलाम निवासी ग्राम नियाउज थाना फूलपुर के रूप में हुई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सगड़ी को नामित किया है। उप जिला मजिस्ट्रेट श्याम प्रताप सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी व्यक्ति/अधिकारी/कर्मचारी कोई साक्ष्य देना चाहे या अपना परीक्षण कराना चाहे तो वह 11 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक उप जिला उनके कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर अपना कथन/साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.