वाई मॉडल ओवरब्रिज बनाने को व्यापारियों ने भरी हुंकार
गोरखपुर, मई 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के मंगल भवन में गुरुवार की शाम को व्यापारियों व स्थानीय लोगों की भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 147 बी पर वाई माडल को ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर नगर अध्यक्ष सन्नी जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाई माडल ओवरब्रिज बनाने की घोषणा किया था। हरहाल में वाई माडल ओवरब्रिज बनेगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान व विधायक ई. सरवन निषाद ने भी आश्वासन दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता अभिजीत जायसवाल लवी ने कहा कि वाई माडल ओवरब्रिज का जल्द निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। वाई माडल बनने से चौरीचौरा के लोगों का विकास होगा। भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की वाई माडल ओवरब्रिज दिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.